शामली, सितम्बर 5 -- Shamli News: झिंझाना। थाना परिसर स्थित शिव मंदिर में शुक्रवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मंदिर परिसर में भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। भगवान श्रीकृष्ण के भजनों से पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय हो उठा।वहीं थाना परिसर को भी सुंदर लाइट के साथ सजाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ थाना प्रभारी वीरेंद्र कसाना ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसके बाद प्रसिद्ध कलाकार आनंद चंचल और नीरज गहलोत ने भगवान श्रीकृष्ण के सुंदर भजनों एवं सुमधुर भक्ति गीतों की प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। भजनों पर श्रद्धालु देर तक झूमते रहे और पूरा वातावरण जयकारों से गूंजता रहा।जन्माष्टमी यह भी पढ़ें- Balrampur News: नंद के घर आनंद भयो जय कन्हैया लाल की स...