Shamli News: थानाभवन राजकीय महाविद्यालय में वाद प्रतियोगिता आयोजित
शामली, जुलाई 25 -- Shamli News: थानाभवन। राजकीय महाविद्यालय थानाभवन में छात्र-छात्राओं की तार्किक क्षमता एवं व्यक्तित्व विकास को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से वाद प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में बी.ए., बी.एससी. एवं बी.कॉम. के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता का विषय "ऑनलाइन शिक्षा वरदान या अभिशाप" रखा गया, जिस पर प्रतिभागियों ने पक्ष एवं विपक्ष में अपने प्रभावशाली विचार प्रस्तुत किए। प्रतियोगिता का संचालन डॉ. योगेश कुमार एवं डॉ. ज्योति सिंह ने किया, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डॉ. निशान्त कुमार सैनी ने की। प्रतियोगिता में आरजू ने प्रथम, अंकिता ने द्वितीय तथा दीपा एवं कुलदीप ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया। यह भी पढ़ें- Saharanpur News: वाद विवाद प्रतियोगित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.