शामली, अक्टूबर 30 -- Shamli News: थानाभवन। थाना भवन नगर पंचायत के द्वारा मोहल्ला सैयदान में बना नवनिर्मित नाला पहली बारिश होते ही धराशाई हो गया। इससे पूर्व भी एक नाला बारिश होने से पहले बनने के दूसरे दिन ही धराशाई हो गया था। जबकि नवनिर्मित एक दीवार भी इसी प्रकार भरभरा कर गिर गई थी। नगर पंचायत की ओर से कराए जा रहे नाला, सड़क, दीवार आदि के निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल उठने लगे है। दो नवनिर्मित नालों, एक दीवार आदि के गिरने की बात सामने आने के बाद नगरवासियों में भारी नाराजगी है। गुरुवार को मोहल्ला सैयदान में चमडा पीठ में स्थित नवनिर्मित नाले की दीवार क्षतिग्रस्त हो गयी। यह नाला करीब 3 लाख 10 हजार रूपये की लागत से 55 मीटर का नाला गत कुछ दिनों पूर्व ही नगर पंचायत द्वारा बनावाया गया था। नाले की करीब 20 फुट दीवार क्षतिग्रस्त है। बताया...