Shamli News: थानाभवन में टेस्ट ड्राइव के दौरान कंटेनर में लगी आग, लगा जाम
शामली, अक्टूबर 22 -- Shamli News: थानाभवन। थानाभवन के ऊन रोड पर टेस्ट ड्राइव के दौरान नीलगाय को बचाने के लिए लगाए गए ब्रेक के कारण एक कंटेनर में अचानक आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते पूरा कंटेनर जलकर राख हो गया। सूचना मिलने पर थानाभवन पुलिस मौके पर पहुंची और शामली से दमकल की गाड़ियों को बुलाकर आग पर काबू पाया गया। मार्ग के बीच में कंटेनर में आग लगने से चालक ने कूदकर जान बचायी। जबकि इस घटना से मार्ग पर जाम लग गया। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। बागपत जिले के छपरौली निवासी सद्दाम कंटेनर लेकर थानाभवन आया था। वह अपनी बहन के यहां आया हुआ था और गाड़ी में काम कराने के बाद उसकी टेस्ट ड्राइव कर रहा था। इसी दौरान थाना भवन नगर के ऊन मार्ग पर गाड़ी के आगे अचानक नीलगाय आ गई जिसे बचाने के लिए जब चालक ने ब्रेक लगाए तो कंट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.