Shamli News: थानाभवन में टेम्पो से भारी मात्रा में पटाखा सामग्री बरामद
शामली, अगस्त 25 -- Shamli News: थानाभवन। थाना थानाभवन पुलिस ने सोमवार को चेकिंग के दौरान अवैध रूप से ले जाई जा रही भारी मात्रा में पटाखा सामग्री बरामद करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार बरामद सामग्री में करीब 9,760 सूतली बम पटाखे तथा 1,500 पीस पैकिंग गट्टा शामिल हैं। कार्रवाई के दौरान पटाखा सामग्री ले जाने में प्रयुक्त टेम्पो भी कब्जे में लिया गया है। पुलिस के मुताबिक 24 अगस्त को थाना थानाभवन पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त एवं चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान कस्बा जलालाबाद की ओर से एक बड़ा रंगीन टेम्पो आता दिखाई दिया। चेकिंग प्वाइंट के पास चालक पुलिस को देखकर टेम्पो को मोड़कर भागने का प्रयास करने लगा। शक होने पर पुलिस ने पीछा कर करीब 40 कदम आगे उसे रोक लिया। पूछताछ में चालक ने अपना नाम सरफराज पुत्र शहनवाज, निवासी मोहल्ला छिपिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.