Shamli News: थानाभवन चीनी मिल पर 95.22 करोड़ गन्ना भुगतान बकाया
शामली, सितम्बर 7 -- Shamli News: पेराई सत्र 2025-26 के बकाया गन्ना मूल्य भुगतान को लेकर डीएम आलोक यादव ने कड़ा रुख अपनाया है। सोमवार को कलक्ट्रेट स्थित अपने कार्यालय में जनपद की तीनों चीनी मिलों शामली, ऊन और थानाभवन के प्रतिनिधियों के साथ समीक्षा बैठक में उन्होंने थानाभवन चीनी मिल के प्रतिनिधियों पर नाराजगी जताते हुए अवशेष गन्ना मूल्य का तत्काल शत-प्रतिशत भुगतान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने चेतावनी दी कि भुगतान में लापरवाही बरती गई तो नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी। बैठक में पेराई सत्र 2025-26 के गन्ना मूल्य भुगतान की समीक्षा में सामने आया कि थानाभवन चीनी मिल पर कुल 301.60 करोड़ रुपये के गन्ना मूल्य के सापेक्ष अभी तक 206.38 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया है। इस हिसाब से करीब 95.22 करोड़ रुपये का भुगतान शेष है। वहीं शामली चीनी मि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.