Shamli News: थानाभवन चीनी मिल ने नहीं किया पूरा गन्ना भुगतान, डीएम ने जताई नाराजगी
शामली, अगस्त 24 -- Shamli News: शामली। पेराई सत्र 2025-26 के अवशेष गन्ना मूल्य भुगतान को लेकर डीएम आलोक यादव ने कड़ा रुख अपनाया है। सोमवार को कलक्ट्रेट स्थित अपने कार्यालय में आयोजित बैठक में उन्होंने जनपद की तीनों चीनी मिलों शामली, ऊन और थानाभवन के गन्ना मूल्य भुगतान की समीक्षा की। समीक्षा में थानाभवन चीनी मिल पर 103.52 करोड़ रुपये का गन्ना मूल्य भुगतान बकाया मिला। डीएम ने मिल प्रतिनिधियों को तत्काल शत-प्रतिशत भुगतान करने के निर्देश दिए और लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी। बैठक में चीनी मिल प्रतिनिधियों ने पेराई सत्र 2025-26 के भुगतान की जानकारी दी। इसके अनुसार थानाभवन चीनी मिल को कुल 301.60 करोड़ रुपये का भुगतान करना था, जिसके सापेक्ष अब तक 198.08 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया है। इस तरह करीब 103.52 करोड़ रुपये का भुगतान अभी शेष है। व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.