Shamli News: तड़के हुई बारिश से मौसम हुआ सुहाना, दोपहर में धूप से फिर बढ़ी उमस
शामली, अगस्त 23 -- Shamli News: पिछले कई दिनों से रुक-रुककर हो रही बारिश के बीच रविवार देर रात हुई बारिश के बाद सोमवार तड़के लोगों को उमस भरी गर्मी से कुछ राहत मिली। रात में हुई बारिश से मौसम सुहाना हो गया और सुबह के समय ठंडी हवाओं के कारण लोगों ने राहत महसूस की। हालांकि दोपहर होते-होते आसमान पूरी तरह साफ हो गया और तेज धूप निकलने से एक बार फिर उमस बढ़ गई। गत दिवस बारिश होने के बावजूद दिनभर उमस ने लोगों को खासा परेशान किया था। बारिश के बाद वातावरण में नमी बढ़ने से लोगों को गर्मी के साथ चिपचिपाहट का सामना करना पड़ा। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: मौसम : हल्की बारिश ने बढ़ाई उमस, गर्मी से लोग बेहालस्वास्थ्य पर प्रभाव
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.