Shamli News: त्योहारों को लेकर पुलिस अलर्ट, एसपी ने झिंझाना के बाजारों में किया पैदल मार्च
शामली, अक्टूबर 15 -- Shamli News: झिंझाना । त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराने और कस्बे में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से बुधवार की शाम पुलिस अधीक्षक नरेंद्र प्रताप सिंह ने झिंझाना कस्बे में पुलिस बल के साथ पैदल मार्च किया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने बाजारों में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए व्यापारियों और कस्बावासियों से संवाद किया। पुलिस अधीक्षक नरेंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में पैदल मार्च की शुरुआत कस्बे के गाड़ीवाला चौराहे से हुई। इसके बाद पुलिस टीम मेन बाजार सहित थाना क्षेत्र के प्रमुख मार्गों से गुजरी। पैदल मार्च के दौरान पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी से बाजार में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सक्रियता दिखाई दी। यह भी पढ़ें- Orai News: नवरात्रि पर शांति व्यवस्था को लेकर एसपी ने किया फ्लैग मार्च, अराजक तत्वों क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.