Shamli News: तेज रफ्तार 108 एंबुलेंस मकान में घुसी, भैंस घायल, सरकारी हैंडपंप भी टूटा
शामली, जुलाई 21 -- Shamli News: कांधला। थाना क्षेत्र के गांव असदपुर जिडाना में तेज रफ्तार 108 एंबुलेंस अनियंत्रित होकर एक मकान में जा घुसी। हादसे में मकान क्षतिग्रस्त हो गया, एक भैंस घायल हो गई तथा पास में लगा सरकारी हैंडपंप भी टूट गया। गनीमत रही कि परिवार के सदस्य समय रहते सुरक्षित स्थान पर पहुंच गए, जिससे बड़ा हादसा टल गया। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई और मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। मंगलवार की सुबह 11 बजे के लगभग 108 एंबुलेंस संख्या यूपी-32 ईजी-7057 अचानक अनियंत्रित होकर गांव निवासी विजय कश्यप के मकान से जा टकराई। टक्कर इतनी तेज थी कि मकान की दीवार क्षतिग्रस्त हो गई और बाहर बंधी भैंस घायल हो गई। वहीं सरकारी हैंडपंप भी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के दौरान परिवार के लोगों ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई। घटना के बाद एंबुल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.