शामली, अगस्त 21 -- Shamli News: शहर के गांधी चौक बाजार में एक तेज रफ्तार बाइक सवार ने दुकान में टक्कर मारकर सामान को क्षतिग्रस्त कर दिया, जबकि खुद भी सडक पर गिरकर घायल हुआ है। बाद में दुकानदारों ने घायल बाइक सवार को बिना किसी कार्रवाई के जाने दिया। शहर के गांधी चौक में शुक्रवार दोपहर बाजार पूरी तरह से खाली थी। तेज धूप और गर्मी के कारण बाजार में ग्राहकों की कमी थी और दुकानदार रक्षाबंधन पर्व को लेकर सड़क पर ठिया लगाकर बैठे थे। बताया जाता है कि इसी दौरान तेज रफ्तार बाइक सवार युवक पहुंचा, जिसका अचानक से संतुलन बिगड़ गया और वह में दुकान से टकराते हुए गिरकर चोटिल हो गया। वहीं, दुकान में रखे सामान को भी नुकसान हुआ है। हालांकि, बाद में दोनों पक्षों ने कोई कार्यवाही नहीं की और आसपास मौजूद लोगों ने दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर शांत कर दिया।

हिंदी ह...