Shamli News: तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से दो घायल, चालक फरार
शामली, जुलाई 17 -- Shamli News: थाना भवन। नगर के मेला ग्राउंड स्थित मोहल्ला नबीपुरा में सड़क किनारे बाइक के पास खड़ी दो युवतियों को तेज रफ्तार और लापरवाही से चलाए जा रहे मॉडिफाइड मोटरसाइकिल (रेड़ा) ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों युवतियां गंभीर रूप से घायल हो गईं, जबकि चालक मौके से फरार हो गया। जानकारी के अनुसार क्षेत्र के गांव खेड़ा गदाई निवासी शिवानी पत्नी अरविंद, सोनी पुत्री धर्मपाल तथा उनके साथ आर्यन पुत्र मनोज थाना भवन सामान खरीदने आए थे। मेला ग्राउंड के पास वे अपनी बाइक के निकट किसी का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान विपरीत दिशा से तेज गति में आए मॉडिफाइड रेड़ा बाइक चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए दोनों युवतियों को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही दोनों सड़क पर गिरकर घायल हो गईं।हादसे के बाद चालक अपना वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। सूचना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.