Shamli News: तेज रफ्तार थार ने बाइक सवार दंपती को मारी टक्कर, पिता-पुत्री गंभीर
शामली, अगस्त 14 -- Shamli News: बिडौली-चौसाना मार्ग पर सकौती गांव के निकट तेज रफ्तार थार कार ने बाइक सवार दंपती और उनकी दो वर्षीय बच्ची को टक्कर मार दी। हादसे में पिता और बच्ची को गंभीर चोटें आई हैं। हादसे के बाद आसपास के ग्रामीणों ने घायलों को निजी वाहन से अस्पताल में भर्ती कराया। हादसे के बाद थार चालक मौके से फरार हो गया। चौसाना चौकी क्षेत्र के गांव कमालपुर निवासी मांगेराम अपनी पत्नी और दो वर्षीय बच्ची के साथ बाइक से चौसाना चिकित्सक के पास अल्ट्रासाउंड कराने आ रहे थे। बताया जाता है कि सकौती गांव के पास पहुंचते ही पीछे से आ रही तेज रफ्तार थार कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बाइक सवार तीनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए। हादसे में मांगेराम और उनकी बच्ची को गंभीर चोटें आईं, जबकि पीडित चालक की पत्नी भी घायल हुई हैं। हादसे के बाद ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.