Shamli News: तेज बारिश दस मिनट में तालाब बना हसनपुर लुहारी बस स्टैंड
शामली, अक्टूबर 11 -- Shamli News: रविवार को तेज हवा के साथ हुई भारी बारिश ने हसनपुर लुहारी के बस स्टैंड की जल निकासी व्यवस्था की पोल खोल दी। बारिश शुरू होने के महज दस मिनट के भीतर बस स्टैंड पर पानी भर गया और पूरा क्षेत्र तालाब में तब्दील हो गया। सड़क पर करीब तीन फुट तक पानी जमा होने से दुकानदारों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। कई दुकानों में बारिश का पानी घुसने से दुकानदारों का हजारों रुपये का नुकसान हो गया। स्थानीय दुकानदारों के अनुसार, बस स्टैंड पर जलभराव की समस्या लंबे समय से बनी हुई है। बारिश होते ही यहां पानी जमा हो जाता है, जिससे दुकानदारों के साथ-साथ राहगीरों और वाहन चालकों को भी परेशानी उठानी पड़ती है। दुकानों में पानी घुसने से सामान खराब होने का खतरा बना रहता है। रविवार को हुई बारिश के दौरान भी यही स्थिति देखने को मिली, जिसस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.