शामली, जुलाई 14 -- Shamli News: शामली। जिले में मंगलवार को तेज धूप और उमस भरी गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया। सुबह के समय कुछ देर तक चली हवाओं से राहत मिली, लेकिन बाद में हवा थमते ही उमस बढ़ गई। तेज धूप की तपिश के कारण लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया और दोपहर के समय शहर की सड़कें व बाजार अपेक्षाकृत सूने नजर आए। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को जिले का अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हाल की बारिश के बाद अब लगातार तापमान में बढ़ोतरी हो रही है और प्रतिदिन करीब एक डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की जा रही है।गर्मी यह भी पढ़ें- Rampur News: उमस ने लोगों का हाल किया बेहाल का असर शहर के प्रमुख बाजारों और चौराहों पर भी साफ दिखाई दिया। शहर के कबाड़ी बाजार, दिल्ली रोड, फव्वारा चौक, नेहरू मार्क...