Shamli News: तीसरे दिन भी बारिश से मौसम सुहावना, जलभराव से बढ़ी परेशानी
शामली, जुलाई 10 -- Shamli News: बारिश का सिलसिला तीसरे दिन भी जारी रहा। पूरा दिन ही रुक रुककर बारिश होती रही। इसके चलते मौसम सुहावना रहा वहीं शहर मेंबारिश हल्की रही,जबकि देहात में कई क्षेत्रों में मूसलाधार बारिश हुई। गुरुवार को 84 एमएम बारिश दर्ज की गयी। जबकि तीन दिनों में जिले में 183 एमएम बारिश हुई है। लगातार हो रही बारिश के चलते यमुना का जलस्तर भी बढ़ने लगा है हालांकि जल स्तर अभी चेतावनी बिंदू से नीचे ही है। बारिश के चलते तापमान अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। उधर बारिश के चलते मकान भी भरभराक गिरने लगे है। बुधवार की रातभर रुक रुक बारिश का सिलसिला गुरुवार में भी दिनभर जारी रहा। रुक-रुककर बारिश का दौर चलता रहा। दोपहर करीब तीन बजे से देर शाम तक लगातार बारिश होने से शहर के कई स्थानों पर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.