Shamli News: तीव्र मोड पर असंतुलित होकर पलटा फलों से भरा ट्रक
शामली, सितम्बर 26 -- Shamli News: शामली। शहर के करनाल-सहारनपुर बाइपास पर तडके फलों से भरा एक ट्रक तीव्र मोड होने के कारण पलट गया। हादसे में चालक व परिचालक को चोटे आई है। वही तीव्र मोड पर पलटे ट्रक के कारण वाहन चालकों को आने जाने में परेशानियां हुई। बाद में जेसीबी मशीन की मदद से ट्रक को सीधा कराया गया। पंजाब के गुरूदासपुर निवासी ट्रक चालक सोविन्द्र सिंह अपने परिचालक जितेन्द्र के साथ ट्रक में अमृतसर से नासपाती लेकर बिहार जा रहा था। बताया जाता है कि सवेरे करीब 4 बजे जब वह करनाल-सहारनपुर बाइपास साईमंदिर के निकट मोड पर पहुंचा तो इसी दौरान अचानक तीव्र मोड होने के कारण फलों से भरे ट्रक का संतुलन बिगड गया और वह हाइवे पर पलट गया। हादसा इतनी तेज था कि उसकी आवाज सुनकर आसपास ढाबों पर सो रहे कर्मचारी भी जाग गए और उन्होने मौके पर पहुंचकर ट्रक में फंसे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.