Shamli News: तीमारदारों से कहासुनी पर अस्पताल संचालक के बेटे ने की फायरिंग, बाल बाल बचे
शामली, अक्टूबर 7 -- Shamli News: शामली। आदर्श मंडी थानाक्षेत्र में एमएसके रोड पर स्थित देव हॉस्पिटल में भर्ती महिला का पता लेने आए तीमारदारों से कहासुनी पर होस्टिपल संचालक के पुत्र ने उन पर फायर झोक दिया। फायरिंग में एक गोली तीमारदारों की गाड़ी के शीशे पर जा लगी जिससे वह बाल बाल बच गए। आरोप है कि इसके बाद पांच छह राउंड फायरिंग की। सूचना पर पुलिस पहुंची तो आरोपी पुत्र फरार हो गया। पुलिस नेबाद में उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने अवैध पिस्टल एवं कारतूस भी बरामद किए है। पुलिस के मुताबिक उसने 50 हजार रुपये में यह पिस्टल बिजनौर से खरीदी थी। थानाभवन क्षेत्र के गांव सोंता रसूलपुर निवासी रिजवान ने अपनी 23 वर्षीय पत्नी मुस्कान को प्रसव पीडा के कारण शामली के एमएसके रोड स्थित देव हॉस्पिटल में भर्ती कराया था। मंगलवार की देर शाम 5 बजे महिला ने ऑपरेशन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.