शामली, सितम्बर 29 -- Shamli News: शामली। शहर कोतवाली पुलिस ने एक मुकदमे में लंबे समय से फरार चल रहे तीन वांछित आरोपियों के खिलाफ न्यायालय के आदेश की अवहेलना करने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है। आरोपियों के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी होने के बाद भी वे न्यायालय में पेश नहीं हुए और गिरफ्तारी से बचते हुए फरार चल रहे हैं। शहर कोतवाली प्रभारी धर्मेन्द्र गौतम के अनुसार गत 26 अगस्त को हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की गोलियों से भूनकर की गई हत्या के मामले में कोतवाली शामली में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 387/2026 में राहुल उर्फ भोलू शाहपुरिया निवासी शाहपुर तुर्क, थाना मुरथल, सोनीपत (हरियाणा), आर्यन संधू निवासी सोमला जाटान, करनाल और सत्यम कादियान निवासी गोपीवाला डेरा, करनाल वांछित हैं। यह भी पढ़ें- अंकित हत्याकांड में फरार भोलू, सत्यम और आर्यन भगौड़े...