शामली, अगस्त 25 -- Shamli News: शामली। जिला संयुक्त चिकित्सालय में करीब तीन माह पूर्व पहुंची थायराइड जांच की कोबास मशीन अब तक शुरू नहीं सकी है। मशीन का इंस्टॉलेशन पूरा होने के बावजूद अस्पताल प्रशासन की ओर से कंपनी को जरूरी रिएजेंट की डिमांड नहीं भेजी गई है। इसके चलते लाखों रुपये की मशीन अस्पताल में शोपीस बनी हुई है और मरीजों को थायराइड के साथ विटामिन डी व बी-12 जैसी महत्वपूर्ण जांचों के लिए बाहर का रुख करना पड़ रहा है। अस्पताल में जांच सुविधा शुरू नहीं होने से मरीजों को आर्थिक नुकसान के साथ-साथ भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जिला संयुक्त चिकित्सालय में मरीजों की सुविधा के लिए करीब तीन माह पूर्व थायराइड समेत अन्य जांचों के लिए कोबास मशीन पहुंची थी। मशीन का इंस्टॉलेशन भी कर दिया गया, लेकिन इसके संचालन के लिए आवश्यक रिएजेंट उपलब्ध न...