शामली, सितम्बर 3 -- Shamli News: शामली। श्री एसएस जैन सभा शामली एवं किरण सेवा समिति के संयुक्त तत्वावधान में चलाए जा रहे बचपन की मुस्कान-नशा मुक्त हिंदुस्तान अभियान के तहत सरस्वती जूनियर हाईस्कूल एवं सरस्वती बालिका इंटर कॉलेज में तीन दिवसीय नशामुक्ति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। एक से तीन सितंबर तक चले कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग करते हुए नशामुक्त जीवन जीने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का आयोजन नशा मुक्ति प्रेरक संघ के संचालक गुरुदेव नरेश चंद्र महाराज के सानिध्य एवं प्रेरणा तथा जैन संत श्री निपुण मुनि महाराज की उपस्थिति में हुआ। विद्यार्थियों को नशे से होने वाले शारीरिक, मानसिक, सामाजिक एवं पारिवारिक दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी दी गई।जैन संत निपुण मुनि महाराज ने कहा कि विद्यार्थी जीवन भविष्य की नींव रखने का समय है। इ...