शामली, नवम्बर 7 -- Shamli News: शामली। शनिवार को जनपद की तीनों तहसीलों शामली, ऊन और कैराना में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान अधिकारियों ने फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए उनके निस्तारण के निर्देश संबंधित विभागों के अधिकारियों को दिए। तीनों तहसीलों में कुल 54 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से आठ शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। शेष शिकायतों को संबंधित अधिकारियों को सौंपते हुए निर्धारित प्रक्रिया के तहत निस्तारण करने के निर्देश दिए गए। तहसील ऊन में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन डीएम आलोक यादव की अध्यक्षता में हुआ। डीएम ने एक-एक कर फरियादियों की शिकायतें सुनीं और संबंधित अधिकारियों को समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करने के निर्देश दिए। यह भी पढ़ें- Bulandsehar News: सम्पूर्ण समाधान दिवस ...