Shamli News: तिहाड़ जेल में बंद योगेश टुंडा और दीपक तीतर की कोर्ट में पेशी
शामली, अक्टूबर 17 -- Shamli News: कैराना। हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान हत्याकांड में तिहाड़ जेल में बंद दो शूटरों को कड़ी सुरक्षा के बीच कैराना स्थित मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश किया गया। हत्याकांड में दोनों पर साजिश रचने का आरोप है और वह लॉरेंस बिश्नोई व गोगी गैंग से जुड़े शूटर बताए गए। पुलिस ने दोनों आरोपियों का रिमांड कराया है। पेशी के बाद दोनों को पुनः जेल भेज दिया गया। शनिवार को तिहाड़ जेल में बंद योगेश टुंडा और दीपक दोनों शूटरों को दिल्ली पुलिस के बंदी रक्षक लेकर कैराना न्यायालय पहुंचे। सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए न्यायालय परिसर को छावनी में तब्दील कर दिया गया था। दोनों आरोपियों के साथ दिल्ली से करीब आठ अधिवक्ता भी पहुंचे। अदालत में शामली पुलिस ने दोनों को हत्याकांड में आरोपी बताते हुए रिमांड की मांग की। इस पर आरोपियो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.