Shamli News: ताड़का वध के मंचन से गूंजा रामलीला मैदान, श्रीराम के जयकारों से भक्तिमय हुआ माहौल
शामली, अक्टूबर 10 -- Shamli News: कस्बा चौसाना में आयोजित ऐतिहासिक रामलीला में शुक्रवार रात भगवान श्रीराम की लीलाओं का भव्य मंचन किया गया। रामलीला के चौथे दिन ताड़का वध का प्रसंग देखकर श्रद्धालु भावविभोर हो उठे। भगवान श्रीराम के बाण चलाते ही राक्षसी ताड़का का अंत हुआ तो पूरा रामलीला मैदान जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा। इस धार्मिक आयोजन को देखने के लिए आसपास के गांवों से करीब 1500 से अधिक दर्शक पहुंचे। मंचन के दौरान दिखाया गया कि महर्षि विश्वामित्र भगवान श्रीराम और लक्ष्मण को अपने साथ वन में ले जाते हैं, जहां राक्षसी ताड़का ऋषियों के यज्ञ और तपस्या में बाधा उत्पन्न करती है। धर्म की रक्षा और ऋषियों के यज्ञ को निर्विघ्न संपन्न कराने के लिए भगवान श्रीराम ताड़का का वध करते हैं। जैसे ही श्रीराम ताड़का का अंत करते हैं, दर्शक जय श्रीराम के उद्घोष ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.