शामली, अक्टूबर 15 -- तालाब में डूबने से युवती की मौत Shamli News: बाबरी। थाना बाबरी क्षेत्र के गांव हिरणवाड़ा में एक युवती की तालाब में डूबने से मौत हो गयी। बताया जा रहा है कि युवती मानसिक रूप से कमजोर में बतायी जा रही है। देर शाम पुलिस ने युवती को बाहर निकाला। उसे जिला अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवती की मौत से ग्रामीणों के मुताबिक 21 वर्षीय युवती रितु पुत्री बृजपाल मानसिक रूप से कमजोर थी। बुधवार की सुबह घर से कुछ दूरी पर स्थित तालाब के पास चली गयी। वह तालाब में चली गयी । जैसे ही वह तालाब में गयी तो तालाब में गहरे पानी में पहुंच गयी और डूब गयी। एक ग्रामीण की नजर पड़ने पर उसने शोर मचाया और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर बाबरी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद युवती को तालाब से बाहर निकाला। ग...