Shamli News: तालाब में डूबकर अधेड़ की मौत, परिवार में मचा कोहराम
शामली, जुलाई 16 -- Shamli News: कस्बे के ऐतिहासिक गोसाई वाले तालाब में नहाने गए एक अधेड़ व्यक्ति की डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई तथा परिवार में कोहराम मच गया। मोहल्ला रामनगर निवासी लगभग 60 वर्षीय जीत सिंह सैनी गर्मी के चलते दोपहर लगभग 1 बजे गोसाई वाले तालाब में नहाने के लिए गए थे। नहाते समय अचानक वह गहरे पानी में चले गए और डूब गए। आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें बचाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। घटना की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंच गए। जीत सिंह सैनी की मौत की खबर सुनकर परिवार में चीख-पुकार मच गई। यह भी पढ़ें- Darbhanga News: तालाब में डूबने से अधेड़ की मौत सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई में जुट गई।परिजनो ने कोई कार्यवाही नही करने की बात कहकर मृतक का अंतिम संस्कार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.