शामली, जुलाई 21 -- Shamli News: शामली। नगर पंचायत ऊन में जल संरक्षण और स्वच्छता अभियान के तहत अधिशासी अधिकारी देवकीनंदन ने मंगलवार को ऊन नौतना स्थित तालाब का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने तालाब के जलस्तर, जल निकासी व्यवस्था और आसपास की सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान बारिश के कारण तालाब में जलस्तर बढ़ने से जल निकासी में आ रही समस्या सामने आई। अधिशासी अधिकारी ने मौके पर मौजूद कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए तालाब के किनारे जमा मिट्टी और अन्य अवरोधों को हटवाया, जिससे पानी की निकासी सुचारु हो सके और आसपास के क्षेत्र में जलभराव की स्थिति उत्पन्न न हो। ईओ देवकीनंदन ने बताया कि बरसात के मौसम को देखते हुए नगर पंचायत क्षेत्र के सभी तालाबों और जल स्रोतों का नियमित निरीक्षण किया जा रहा है, ताकि लोगों को किसी प्रकार की प...