शामली, अक्टूबर 10 -- Shamli News: कस्बे की पंजाबी धर्मशाला में श्री रामलीला कमेटी के तत्वावधान में आयोजित रामलीला मंचन के दौरान रविवार रात भगवान श्रीराम के जीवन से जुड़ी ताड़का वध और अहिल्या उद्धार की लीलाओं का भव्य मंचन किया गया। कलाकारों की सजीव प्रस्तुति और प्रभावशाली संवादों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। लीला देखने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं रामभक्त मौजूद रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान श्रीराम और लक्ष्मण की आरती के साथ विधिवत रूप से किया गया। इसके पश्चात रात्रिकालीन लीला का मंचन शुरू हुआ। कथा के अनुसार, महर्षि विश्वामित्र राजा दशरथ के दरबार में पहुंचकर अपने यज्ञ की रक्षा के लिए भगवान श्रीराम और लक्ष्मण को अपने साथ वन ले जाने की अनुमति मांगते हैं। यह भी पढ़ें- Ghaziabad News: भगवान परशुराम और लक्ष्मण जी के बीच तीखे संवाद...