Shamli News: तांबा, तार और तेल ले गए चोर, सिंचाई का संकट गहराया, किसानों में रोष
शामली, अगस्त 12 -- Shamli News: कस्बा बनत क्षेत्र में चोरों ने किसानों की ट्यूबवेलों को निशाना बनाते हुए छह स्थानों पर लगे ट्रांसफार्मरों से तांबा, तार, तेल और अन्य सामान चोरी कर लिया। सुबह खेतों पर पहुंचे किसानों को घटना की जानकारी हुई तो उनमें रोष फैल गया। किसानों ने विद्युत विभाग से क्षतिग्रस्त ट्रांसफार्मरों को जल्द बदलवाने और चोरी की घटना में कार्रवाई की मांग की है। बताया गया कि किसान विनीत पुत्र रामरतन और कार्तिक कुमार बुधवार सुबह अपने खेतों पर पहुंचे। ट्यूबवेल के पास केबल और अन्य सामान बिखरा देखकर उन्हें शक हुआ। जांच करने पर ट्रांसफार्मरों से सामान चोरी किए जाने की जानकारी हुई। इसके बाद उन्होंने आसपास के किसानों को भी घटना की जानकारी दी। चोरों ने जगदीश पुत्र मुख्तयार, रामरतन पुत्र जयपाल सिंह, रयाताबी पुत्र कलीराम, पूर्णम सिंह पुत्र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.