शामली, अक्टूबर 3 -- Shamli News: शामली। शहर के आरके इंटर कालेज में शनिवार को तहसील स्तरीय बालक-बालिका शैक्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता-2026 के दूसरे दिन विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। प्रतियोगिताओं में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिताओं का शुभारंभ सुबह नौ बजे हुआ। सीनियर बालक वर्ग की 6000 मीटर क्रॉस कंट्री दौड़ में देव गौर ने प्रथम तथा आर्य कन्या विद्यालय बनत की शिवा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। जूनियर बालक वर्ग की 3000 मीटर दौड़ में रौनक ने प्रथम और उमेर ने द्वितीय स्थान हासिल किया। सीनियर वर्ग की 400 मीटर दौड़ में शुभम प्रथम तथा अंशु द्वितीय रहे। यह भी पढ़ें- आरपी इंटर कालेज के अरुण व रिद्धी ने जीती चैंपियनशिप जूनियर वर्ग की 400 मीटर दौड़ में देव वैताल ने प्रथम और मो. कैफ ...