शामली, अक्टूबर 25 -- Shamli News: तसव्वर हत्याकांड में फरार चल रहे इनामी आरोपी के घर पर पुलिस ने कुर्की उद्घोषणा का नोटिस चस्पा किया है। गत 24 अगस्त की रात गांव तितरवाड़ा निवासी तसव्वर की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मामले में मृतक के भाई सनव्वर की तहरीर पर पुलिस ने तीन नामजद सहित अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। हत्याकांड में फरार बिलाल उर्फ बिल्लू निवासी गांव मंसूरा थाना झिंझाना पर पुलिस ने 25 हजार रुपये का इनाम घोषित कर रखा है। आरोपी लगातार फरार चल रहा है। शनिवार को पुलिस ने न्यायालय से आदेश प्राप्त कर आरोपी बिलाल उर्फ बिल्लू के घर पर कुर्की उद्घोषणा का नोटिस चस्पा किया है। यदि आरोपी कोर्ट में पेश नहीं हुआ, तो अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...