शामली, अगस्त 26 -- Shamli News: कैराना। तितरवाड़ा में तसव्वर हत्याकांड में फरार चल रहे आरोपियों की तलाश में पुलिस ने संभावित ठिकानों पर दबिश दी। हालांकि, पुलिस के हाथ कोई सफलता नहीं लगी। वहीं, मृतक के परिजनों ने गांव के ही दो लोगों पर हत्याकांड में संलिप्त होने का आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। सोमवार रात गांव में कुछ नकाबपोश संदिग्ध लोगों को देखकर ग्रामीणों ने उनकी घेराबंदी कर ली थी। घिरने के बाद बदमाशों ने फायरिंग कर दी थी। इस दौरान गोली लगने से गांव निवासी 35 वर्षीय तसव्वर गंभीर रूप से घायल हो गया था। ग्रामीणों ने पीछा कर दो आरोपियों को पकड़ लिया था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर उनके कब्जे से तमंचा, पिस्टल, कारतूस और बाइक बरामद की थी। पकड़े गए आरोपियों की पहचान पानीपत के बापौली निवासी मुबारिक और कै...