Shamli News: तमंचे के बल पर लकड़ी व्यापारी से डेढ़ लाख रुपये लूटे
शामली, सितम्बर 15 -- Shamli News: करनाल में ईंटों के भट्ठे पर लकड़ी बेचकर करीब डेढ़ लाख रुपये की नकदी लेकर कार से घर लौट रहे ग्रामीण को सकौती-खोड़समा मार्ग के जंगल में तमंचेधारी दो बदमाशों ने कार से उतारकर नकदी लूट ली। सोमवार देर रात हुई लूट की सूचना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पीड़ित से पूछताछ की और घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए बदमाशों की तलाश में कांबिंग की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिल सका। मंगलवार को चौसाना और झिंझाना पुलिस के साथ एसओजी टीम ने भी सीसीटीवी फुटेज खंगालकर बदमाशों की पहचान का प्रयास किया।
पीड़ित ग्रामीण की जानकारी चौसाना के बढ़ी मजरा निवासी जिलेदार हरियाणा में ईंटों के भट्ठे पर लेबर उपलब्ध कराने और लकड़ी बेचने का काम करता है। परिजनों के अनुसार सोमवार रात वह करनाल से करीब डेढ़ लाख रुपये की न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.