शामली, नवम्बर 7 -- Shamli News: शामली। शहर के दिल्ली रोड निवासी ढाई वर्षीय बच्ची को आवारा कुत्तों ने हमला कर घायल कर दिया। बच्ची की चीख पुकार सुनकर आसपास मौजूद लोग मौके पर पहुंचे और किसी तरह बच्ची की जान बचाई गई। बच्ची को गंभीर दशा में शामली के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। शहर के दिल्ली रोड निवासी ढाई वर्षीय सिफा पुत्री साबाज गुरूवार दोपहर में घर के बाहर खेल रही थी। बताया जाता है कि इसी दौरान वहां से गुजर रहे कुत्तों के एक झंुड ने बच्ची पर हमला बोल दिया। हमले में बच्ची बुरी तरह से लहु लुहान हो गई। जिसके बाद आसपास मौजूद लोगों ने बच्ची की चीख पुकार सुनकर दौडकर उसकी जान बचाई। बाद में परिजन भी मौके पर पहुंच गए और बच्ची को शामली के जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी दशा चिंता जनक बनी हुई है। हालत गम्भीर होने के चलते चिकित्सकों ने बच्...