शामली, अक्टूबर 13 -- Shamli News: चौसाना। कस्बे में मंगलवार को ड्रग इंस्पेक्टर के पहुंचने की सूचना मिलते ही मेडिकल स्टोर संचालकों में खलबली मच गई। टीम के आने की भनक लगते ही कई मेडिकल स्टोरों के शटर धड़ाधड़ गिरने लगे। देखते ही देखते कस्बे के अधिकांश मेडिकल स्टोर बंद हो गए। इसी दौरान खुला मिले भारत मेडिकल स्टोर पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अचानक पहुंचकर निरीक्षण किया। टीम ने स्टोर में रखी दवाइयों की जांच करने के साथ ही प्रेगनेंसी किट की खरीद-बिक्री से संबंधित रिकॉर्ड भी खंगाला। हरियाणा बॉर्डर के नजदीक होने के कारण चौसाना और आसपास के क्षेत्रों में प्रेगनेंसी किट की बिक्री को लेकर विभाग की निगरानी बढ़ाई गई है। शिकायतों के आधार पर भारत मेडिकल स्टोर का निरीक्षण किया गया। इस दौरान अधिकारियों ने मेडिकल स्टोर संचालक से प्रेगनेंसी किट के स्टॉक, खरीद-ब...