Shamli News: डीजे और ढोल नगाड़ों के साथ निकली भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की तिरंगा यात्रा
शामली, अगस्त 18 -- Shamli News: भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा के पदाधिकारियों ने देर रात शहर में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली। डीजे और ढोल-नगाड़ों के साथ निकली यात्रा में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति के नारे लगाए। तिरंगा यात्रा का नेतृत्व भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के क्षेत्रीय मंत्री एवं हर घर तिरंगा अभियान-2026 के प्रभारी आरिफ हव्वारी ने किया। यात्रा शहर के नौकुआ रोड से शुरू होकर बरखंडी रोड, मोहल्ला ठठेरान, कबाड़ी बाजार, फव्वारा चौक और कैराना रोड होते हुए वापस नौकुआ रोड पहुंचकर संपन्न हुई। यात्रा में मुख्य रूप से पूर्व विधायक तेजेंद्र निर्वाल शामिल रहे। उन्होंने कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। हर नागरिक को राष्ट्रप्रेम की भावना के साथ तिरंगे का सम्मान करना चाहिए। इस दौरान भाजपा के पूर्व ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.