शामली, नवम्बर 3 -- Shamli News: झिंझाना। कस्बे के डीएवी पब्लिक स्कूल में सोमवार को दो दिवसीय क्रीड़ा प्रतियोगिताओं का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन विद्यालय प्रबंधक आशीष मित्तल और चारों सदनों के हाउस कैप्टन्स ने मशाल जलाकर किया। इसके बाद चारों सदनों मिल्टन, शेली, कीट्स और ब्राउनिंग के कैप्टन्स ने मशाल लेकर खेल मैदान में मार्च किया। प्रतियोगिता के पहले दिन बैलून रेस, थ्री लेग रेस, फिदो फोड़ और माइंड कंसंट्रेशन सहित विभिन्न मनोरंजक खेल आयोजित किए गए। इसके अलावा कक्षा छः, सात और आठ के विद्यार्थियों के बीच इंटर हाउस खो-खो प्रतियोगिता हुई। पहले दिन आयोजित खेलों के फाइनल मुकाबले मंगलवार को खेले जाएंगे।इस अवसर पर प्रधानाचार्या रेशु बेदी ने विद्यार्थियों को खेलों का महत्व बताते हुए खेल भावना और अनुशासन के साथ प्रतियोगिताओं में भाग लेने क...