Shamli News: डीएम से शिकायत कर जांच कार्यवाही की मांग
शामली, अक्टूबर 28 -- Shamli News: कांधला। थाना क्षेत्र के गांव इस्लामपुर घसौली में एक महिला ने कुछ लोगों पर घर में घुसकर मारपीट करने, गाली-गलौज करने, पशुओं को खोलकर बाहर निकालने और बेटियों के साथ अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने जिलाधिकारी शामली को प्रार्थना पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कराने और अपने परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है। पीड़िता सुमित्रा पत्नी स्वर्गीय मुलकीराम निवासी गांव इस्लामपुर घसौली के अनुसार, उसके परिवार में एक मानसिक रूप से बीमार बेटा और दो बेटियां हैं। आरोप है कि 21 अक्टूबर को गांव के अनिल पुत्र आत्माराम और संजीव उर्फ सन्नी पुत्र आत्माराम अपने साथ पांच अन्य अज्ञात व्यक्तियों को लेकर उसके घर में घुस आए। आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए पशुओं को बांधने वाली रस्सियां काट दीं और उन्हें ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.