Shamli News: डीएम से कांधला में स्ट्रीट लाइट और नाला सफाई कराने की मांग
शामली, जुलाई 15 -- Shamli News: नगर की विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर जिलाधिकारी को एक शिकायत पत्र सौंपकर शीघ्र समाधान की मांग की गई है। शिकायत में स्ट्रीट लाइट, नाला सफाई, अतिक्रमण, तालाब की भूमि, सफाई व्यवस्था और सावन यात्रा को देखते हुए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराने की अपील की गई है नगर की मूलभूत समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन के नगर अध्यक्ष रईस पठान ने डीएम के नाम एक शिकायत पत्र देकर संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश जारी करने की मांग की गई है। शिकायतकर्ता ने बताया कि करीब तीन माह पूर्व नेशनल हाईवे-709बी स्थित दिल्ली बस स्टैंड पर एक अज्ञात वाहन की टक्कर से स्ट्रीट लाइट क्षतिग्रस्त हो गई थी। उसी पोल पर पुलिस विभाग के सीसीटीवी कैमरे भी लगे हैं, लेकिन आज तक स्ट्रीट लाइट की मरम्मत नहीं कराई गई, जिससे सुरक्षा व्यवस्था प्रभावित हो रही...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.