Shamli News: डीएम ने छह माह से बैठक में नहीं आने वाले पीडी से मांगा जाएगा स्पष्टीकरण
शामली, अक्टूबर 26 -- Shamli News: शामली। मेरठ-करनाल राष्ट्रीय राजमार्ग के टपराना जंक्शन पर लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए एनएचएआई को सुधारात्मक कार्य कराने के निर्देश दिए गए हैं। सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में डीएम आलोक यादव ने दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए ब्लैक स्पॉट चिह्नित कर वहां विशेष सुधारात्मक कार्रवाई करने को कहा। उन्होंने सड़क सुरक्षा के कार्यों में लापरवाही पर नाराजगी जताते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में डीएम ने पिछले छह माह से सड़क सुरक्षा समिति की बैठकों में एनएचएआई के परियोजना निदेशक के अनुपस्थित रहने पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने संबंधित अधिकारी से स्पष्टीकरण प्राप्त करने के निर्देश दिए। टपराना जंक्शन पर हो रही दुर्घटनाओं का संज्ञान लेते हुए डी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.