Shamli News: डीएम-एसपी ने सुनीं फरियादियों की समस्याएं
शामली, सितम्बर 5 -- Shamli News: कैराना। तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान डीएम व एसपी ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं। इस अवसर पर 31 शिकायती पत्रों में से चार का मौके पर निस्तारण किय गया। शनिवार को तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर डीएम आलोक यादव व एसपी एनपी सिंह ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं। अधिकारियों के समक्ष अवैध कब्जे आदि से संबंधित कुल 31 शिकायती प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किए गए, जिसमें से चार शिकायती पत्रों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया, जबकि शेष शिकायतों को संबंधित अधिकारियों को प्रेषित कर दिया गया। डीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। यह भी पढ़ें- Shamli News: सम्पूर्ण समाधान दिवस म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.