Shamli News: डिवाइडर से भिड़ी बाइक, दो कांवड़िए घायल
शामली, अगस्त 9 -- Shamli News: यूपी-हरियाणा सीमा पर ब्रिज के पास तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। हादसे में दोनों कांवड़ियों को गंभीर चोटें आईं। उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया। शनिवार रात करीब 11 बजे दिल्ली के नांगलोई निवासी करण और सुंदरम बाइक से हरिद्वार के लिए जा रहे थे। तभी यूपी-हरियाणा बॉर्डर स्थित ब्रिज के पास पहुंचते ही बाइक अचानक अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों बाइक सवार सड़क पर गिरकर घायल हो गए। सूचना मिलने पर एंबुलेंस की मदद से दोनों घायलों को नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। यह भी पढ़ें- अलग-अलग सड़क हादसों का शिकार हुए कांवड़िए, एक की मौत; 9 घायल चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत गंभीर देख...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.