शामली, सितम्बर 7 -- Shamli News: शामली में मुजफ्फरनगर रोड पर स्थित निजी अस्पताल में डिलीवरी के दौरान जच्चा बच्चा की मौत को लेकर परिजनों एवं ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया। परिजनों का आरोप था कि चिकित्सक की लापरवाही के चलते पहले बच्चे की मौत हो गयी। जच्चा की हालत गंभीर होने पर उसे मेरठ के लिए रैफर कर दिया गया लेकिन वहां दोनों पहुंचते ही महिला की मौत हो गयी। परिजन महिला के शव को लेकर अस्पताल में पहुंचे और जमकर हंगामा किया। पुलिस ने पहुंचकर कार्यवाही का आश्वासन देकर मामला शांत किया। बाबरी थानाक्षेत्र के गांव हाथी करौदा निवासी हसीन मलिक ने डिलीवरी के लिए अपनी पत्नी सितारा शामली होस्पिटल केयर सेंटर में दो दिन पहले भर्ती कराया था। परिजनों का कहना है कि उस समय चिकित्सक एवं स्टाफ नर्स ने नॉर्मल डिलवरी की बात कही थी लेकिन फिर अचानक ऑपरेशन के लिए कह...