Shamli News: डाक कांवड़ियों के वाहनों से गूंजा शहर, हाईवे से लेकर सड़कों तक शिवभक्ति की धूम
शामली, अगस्त 11 -- Shamli News: सावन मास की शिवरात्रि पर भगवान आशुतोष के जलाभिषेक के लिए हरिद्वार से गंगाजल लेकर लौट रहे डाक कांवड़ियों के वाहनों की सोमवार को शहर में धूम रही। तेज रफ्तार से दौड़ते डाक कांवड़ वाहनों, डीजे पर बजते भोले के भजनों और शिवभक्तों के जयकारों से पूरा शहर शिवमय हो गया। हरियाणा और राजस्थान की ओर जाने वाले डाक कांवड़ियों के बड़े वाहनों को पुलिस प्रशासन ने शहर के बाहरी मार्ग से निकालते हुए कलेक्ट्रेट चौराहे से बलवा बाईपास होते हुए पानीपत-खटीमा हाईवे की ओर रवाना कराया। सोमवार सुबह से ही डाक कांवड़ वाहनों के आने का सिलसिला शुरू हो गया था, जो देर रात तक लगातार जारी रहा। जैसे-जैसे शाम ढलती गई, डाक कांवड़ वाहनों की संख्या बढ़ती चली गई। हरिद्वार, ऋषिकेश, गोमुख और गंगोत्री से गंगाजल लेकर निर्धारित समय में अपने गंतव्य तक पहुंचने के सं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.