Shamli News: डंपिंग ग्राउंड के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक गंभीर घायल
शामली, अक्टूबर 15 -- Shamli News: कांधला। क्षेत्र के गंगेरू मार्ग स्थित डंपिंग ग्राउंड के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से गांव डूडार निवासी एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को कांधला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। यहां चिकित्सकों ने उसकी हालत नाजुक देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। गांव डूडार निवासी आंशु पुत्र चंद्रपाल गंगेरू मार्ग स्थित डंपिंग ग्राउंड के पास सड़क हादसे में घायल हो गया। बताया जा रहा है कि युवक अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया था। हादसे के बाद मौके पर राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। राहगीरों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को उपचार के लिए कांधला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। सीएचसी में चिकित्सकों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.