Shamli News: डंपर चालक के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज
शामली, अगस्त 18 -- Shamli News: कांधला क्षेत्र के गांव खंद्रावली निवासी मेहरबान ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसका बेटा बिलाल नगर के बेगमपुरा बाजार में बर्तन की दुकान करता है। 12 अगस्त को सुबह करीब 11 बजे उसका बेटा बाइक के द्वारा शामली जा रहा था। बेटे के पीछे वह भी बाइक द्वारा सामने जा रहा था। शामली बाईपास फ्लाईओवर से आगे विपरीत दिशा से आ रहे रेट भरे डंपर ने उसके बेटे की बाइक में टक्कर मार दी जिससे बाइक क्षतिग्रस्त हो गई और डंपर का पहिया उसके बेटे के पैर के ऊपर से उतर गया। मेरठ हॉस्पिटल में उपचार के दौरान उसके बेटे का पैर डॉक्टर ने काट दिया। मामले में पुलिस ने डंपर चालक के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.