शामली, नवम्बर 15 -- Shamli News: शामली। मौसम में ठंड की दस्तक के साथ ही शहर की आबोहवा पर प्रदूषण का असर दिखाई देने लगा है। रविवार सुबह आसमान में कोहरा छाया रहा, जबकि दोपहर में तेज धूप निकलने के बावजूद आसमान में धुंध बनी रही। इसके चलते दृश्यता प्रभावित हुई। हालांकि, शनिवार के मुकाबले रविवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक में गिरावट दर्ज की गई, जिससे लोगों ने कुछ राहत महसूस की। रविवार तडके आसमान में कोहरा छाया रहा और सर्द हवाओं का दौर बना रहा, जिससे ठंड का प्रकोप बढ गया था। तडके टहलने निकलने वाले लोगों को कोहरे के कारण परेशानियां हुई। साथ ही हाईवों और ग्रामीण क्षेत्रों में कोहरे के चलते दृश्यता बाधित होने से वाहन चालकों को हैड लाईट जलाकर गुजरना पडा। यह भी पढ़ें- Delhi News: तेज धूप और बूंदाबांदी से प्रदूषण का स्तर घटा दिन निकलने के बाद कोहरा हटा ...