Shamli News: ट्रेडिंग में मोटे मुनाफे का झांसा देकर 9.93 लाख रुपये ठगे
शामली, नवम्बर 4 -- Shamli News: ट्रेडिंग में निवेश कर मोटा मुनाफा कमाने का लालच देकर साइबर ठगों ने गांव बामनौली निवासी एक व्यक्ति से करीब 9.93 लाख रुपये की ठगी कर ली। आरोपियों ने पहले ट्रेडिंग में मुनाफा दिखाकर पीड़ित का भरोसा जीता और फिर अलग-अलग किस्तों में रकम अपने खातों में ट्रांसफर करा ली। बाद में रकम निकालने के लिए 30 प्रतिशत टैक्स जमा करने की मांग की गई। पीड़ित लोकेंद्र शर्मा ने पुलिस अधीक्षक को दी शिकायत में बताया कि आरोपियों ने फोन और टेलीग्राम के जरिए उससे संपर्क किया था। उन्होंने ट्रेडिंग में निवेश करने पर अच्छा मुनाफा मिलने का भरोसा दिया। आरोपियों की बातों में आकर उसने अलग-अलग तारीखों में रकम ट्रांसफर कर दी। पीड़ित के अनुसार, 27 अक्टूबर को 38,536 रुपये और 29 अक्टूबर को 98 हजार रुपये भेजे गए। इसके अलावा आरटीजीएस के माध्यम से 7,5...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.