Shamli News: ट्रांसफार्मर में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, कर्मचारी की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा
शामली, अगस्त 30 -- Shamli News: कांधला। थाना क्षेत्र के गांव गंगेरू स्थित बिजलीघर में रविवार को ट्रांसफार्मर में अचानक शॉर्ट सर्किट होने से आग लग गई। ट्रांसफार्मर से आग की लपटें और धुएं का गुबार उठता देख बिजलीघर में अफरा-तफरी मच गई। ड्यूटी पर तैनात कर्मचारी विपुल कुमार ने तत्परता दिखाते हुए तत्काल विद्युत आपूर्ति बंद कर दी, जिससे आग को अन्य उपकरणों तक फैलने से रोक लिया गया और बड़ा हादसा टल गया। रविवार को गंगेरू बिजलीघर में एक ट्रांसफार्मर में अचानक शॉर्ट सर्किट हो गया। देखते ही देखते ट्रांसफार्मर से आग की लपटें उठने लगीं। आग की स्थिति को देखते हुए बिजलीघर में तैनात कर्मचारी विपुल कुमार ने तत्काल मुख्य आपूर्ति बंद कर दी। समय रहते विद्युत आपूर्ति बंद होने से आग के अन्य उपकरणों और परिसर में फैलने का खतरा टल गया। ट्रांसफार्मर में आग लगने के बा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.