Shamli News: ट्रक बीच सडक खराब होने से लगा भीषण जाम
शामली, जुलाई 18 -- Shamli News: करनाल बाईपास स्थित साईं धाम के पास शनिवार को एक हाईड्रा ट्रक खराब हो जाने से भीषण जाम लग गया। जाम के कारण दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और वाहन चालकों को घंटों परेशानी का सामना करना पड़ा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हाईड्रा ट्रक अचानक बीच सड़क पर खराब हो गया, जिससे यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। इस दौरान ट्रैफिक पुलिस मौके पर नदारद रही, जिसके चलते वाहन चालकों ने स्वयं मोर्चा संभालते हुए यातायात को नियंत्रित करने का प्रयास किया।भीषण जाम में फंसे लोग गर्मी और उमस के बीच घंटों हल्कान रहे। कई छोटे वाहन चालकों ने समय रहते वाहन मोड़कर दूसरे वैकल्पिक मार्गों का सहारा लिया, जबकि भारी वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।करीब कई घंटों की मशक्कत और खराब वाहन को हटाए जाने के बाद यातायात धीरे-धीरे सुचारु हो सका। स्थानी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.